दिग्विजय सिंह का ट्वीट मप्र में धार्मिक उन्माद फैलाने का षडयंत्र- शिवराज

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं।आतताइयों के प्रति उनकी सहानुभूति किसी से छुपी नहीं है। यही कारण है कि जनमानस में उनकी छवि खलनायक की बन गई है। मंगलवार को उन्होंने खरगौन की घटना से जोड़ते हुए फ़ोटो सहित एक ट्वीट किया जो वायरल भी हो गया। बाद में लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू किया तो दिग्विजय सिंह ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।बताया जाता है कि ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थान पर भगवा झंडा फहराने का फोटो लगाया था और उसे खरगौन की घटना से जोड़ दिया था, जबकि वह फ़ोटो मप्र से सम्बंधित नहीं था। इसको लेकर भारी सियासी बवाल भी मचा। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वे भ्रम फैलाकर मप्र को बदनाम करना चाहते हैं।

मप्र को दंगे की आग में झोंकने की साजिश।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा फहराने के फोटो सहित ट्वीट है। यह फोटो मप्र का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट मप्र में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

दिग्विजय सिंह का ट्वीट सोची- समझी रणनीति।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि खरगौन की घटना को लेकर ट्वीट करना और उसे डिलीट करना सोची- समझी रणनीति है कि देश व प्रदेश के माहौल को कैसे खराब किया जाए। दिग्विजय सिंह का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वे प्रदेश में शांति- व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। बड़े अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत दिग्विजय सिंह काम कर रहे हैं। देश की बड़ी एजेंसियों को इस बात की जांच करनी चाहिए।

भ्रम फैला रहे हैं दिग्विजय सिंह।

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फर्जी ट्वीट के जरिए दिग्विजय सिंह भ्रम फैला रहे हैं। ऐसा करके वे प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव फैलाना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह ने उस समय ट्वीट नहीं किया जब उनके शांतिदूत रामनवमी के जुलूस पर पथराव कर रहे थे, अब जब दंगाइयों पर कार्रवाई की जा रही है तो उन्हें पीड़ा हो रही है। दिग्विजय सिंह पहले भी ऐसा करके प्रदेश को बदनाम करने का प्रयास कर चुके हैं। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि वे विधि विभाग से सलाह ले रहे हैं। उसके बाद दिग्विजय सिंह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.